मुंगेर न्यायालय के कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर

एंकर:- मुंगेर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर जाएंगे अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर कोर्ट गेट के सामने खड़ा होकर आज से ही आंदोलन की कर दी है शुरुआत।

रिपोर्ट :- रोहित कुमार

दरअसल व्यवहार न्यायालय, मुंगेर के कर्मचारी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। कर्मचारी संघ के सचिव की आगुवाई में बड़ी संख्या में कोर्ट कर्मचारियों ने बैठक कर कलमबंद हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

कर्मचारियों के चार सूत्री मांगों में वेतन विसंगति को दूर करने, सभी संवर्ग के कर्मचारियों को शीघ्र प्रोन्नति देने, अनुकंपा पर शत प्रतिशत बहाली करने एवं विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग शामिल है। वही तृतीय और चतुर्थ वर्गीय दोनों संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि चार सूत्री मांगों को लेकर 16 जनवरी 2025 से कोर्ट कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाएंगे।

वे लोग न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लिए कोर्ट गेट के सामने खड़ा हो आज से ही आंदोलन की शुरुआत कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *