मुंगेर के जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमालपुर स्टेशन के पास रेल चक्का किया जाम किया। कई ट्रेने घंटे हुई लेट। रेल यात्री हुए परेशान। वही काफी मशक्कत के बाद रेल प्रशासन के प्रयास के बाद जाम हुआ समाप्त।
रिपोर्ट :- रोहित कुमार
दरअसल मुंगेर के जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार को जमालपुर रेल स्टेशन के पास रेल चक्का जाम कर दिया। इस सिलसिले में कामाख्या से लोकमान्य तिलक जाने वाली 1564 कामाख्या लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और जमालपुर से खगड़िया मानसी जाने वाली डेमू ट्रेन को 9 बजकर 30 तक रोके रखा।
वहीं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी लगातार रेलवे ट्रैक खाली करने का अनुरोध करते रहे। परंतु प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर जमे हुए थे। वही काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ के अधिकारियों के प्रयास से एक घंटे के बाद रेलवे ट्रैक से आंदोलनकारीयो को हटाया गया। जानकारी के अनुसार जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता पिछले 15 वर्षों से जमालपुर में रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि मोर्चा की मांग को लेकर रेलवे संजीदा नहीं है और मोर्चा की मांग के बावजूद यहां रेल के बढ़िया अधिकारी आते हैं और मोर्चा के सदस्य से मिले बगैर वापस चले जाते हैं। जिस कारण मोर्चा के कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। यहां रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं में राजनीतिक भेदभाव और क्षेत्रीयता बाद के कारण जमालपुर जैसी रेल नगरी को विकास की दौड़ से बिल्कुल अलग रखा गया है।
जो यहां के लोगों के साथ नाइंसाफी है। इसी को लेकर आज पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत मोर्चा ने जमालपुर स्टेशन के पास रेल चक्का जाम कर दिया। वही फिलहाल सभी आंदोलनकारी को रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया है। और ट्रेनों का आवाजाही शुरू कर दी गई है।