बालू माफिया का पीछा करते करते बांका जिला के बेलहर थाना की पुलिस मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका चकवारा गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर की गई पथराव और फायरिंग, जिसके जवाब में बेलहर पुलिस ने भी किया कई राउंड फायरिंग। घटना की सूचना के बाद दोनों जिला की पुलिस पहुंची मौके पर। पुलिस द्वारा फायरिंग का वीडिय आया सामने।
दरअसल पूरा मामला मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चकवारा गांव का है। यह गांव मुंगेर और बांका का बॉर्डर क्षेत्र पर है। साथ ही वहां बदुआ नदी जो बालू माफियाओं का अड्डा बना हुआ है। और बालू माफिया और पुलिस के बीच लगातार यहां जंग की स्थिति बनी रहती है। कई बार दोनों तरफ से फायरिंग भी होती रहती है।
वहीं आज जब बांका जिला के बेलहर थाना पुलिस के द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाए जा रहा था की तभी कुछ बालू लदा ट्रैक्टर मुंगेर जिला के चकवारा गांव की तरफ भगा। जिसका बांका पुलिस पीछा करते चकवारा गांव घुस गया। और उन बालू माफियाओं को प्रोटेक्ट करने के लिए गांव वालों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दिया।
जिसके परिणाम स्वरूप बेलहर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुई फायरिंग की। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों जिला की कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। और तत्काल मामले पर कंट्रोल किया। वही इस मामले में बांका जिला के एसडीओ राज किशोर ने बताया कि बालू माफिया का पीछा करते करते पुलिस मुंगेर जिला के चकवारा गांव में घुस गई।
जहां ग्रामीणों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा , उधर से पथराव और फायरिंग के बाद इधर से पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया। वही इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थाना को भेजा गया है। अभी मामला शांत है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।