एडीजी अमित जैन पहुंचे बक्सर एसपी ऑफिस, महिला थाना एवं नगर थाना का किया निरीक्षण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मंगलवार को एडीजी महिला व कमजोर वर्ग अमित जैन बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस ऑफिस से लेकर महिला थाना तक का निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिस ऑफिस में एसपी शुभम आर्य और एसडीपीओ धीरज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

बैठक के दौरान एडीजी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जो निर्देश जारी किए गए हैं, उनका अक्षरशः पालन होना चाहिए। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही महिला व कमजोर वर्ग से संबंधित मुकदमों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एडीजी ने महिला थाना का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने मुकदमों से संबंधित फाइलों को देखा और थानाध्यक्ष से आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को महिलाओं से संबंधित मुकदमों के निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

 

महिला थाना के निरीक्षण के उपरांत नगर थाना पहुंचे एडीजी ने वहां भी मुकदमों के निष्पादन की जानकारी हासिल की और थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। करीब पांच घंटे तक वे बक्सर में रहे। इसके बाद लौट गए। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन और महिला व कमजोर वर्गों से संबंधित मुकदमों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। इस बीच सब कुछ संतोषजनक पाया गया। एडीजी ने कुछ बिंदुओं पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मीटिंग में मुख्यालय डीएसपी पंकज सिंह, डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी, ट्रैफिक डीएसपी संतोष सिंह, नगर इंस्पेक्टर मनोज सिंह, इंस्पेक्टर संजय सिन्हा सहित कई पुलिस अफसर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *