-लौट रहा था घर, परिजन मर्माहत
बक्सर खबर। बाइक से सफर कर रहे बक्सर के युवक की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई। युवक का नाम निक्की वर्मा (20 वर्ष) था। वह शहर के नालबंद टोली का रहने वाला था। सूचना के अनुसार वह रोहतास जिले के कोचस से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके साथ अनहोनी हो गई। सूत्रों के अनुसार वह नालबंद टोली निवासी स्व शिवजी वर्मा का दूसरा पुत्र था। कोचस में उसका कुछ व्यवसाय था। वहां से बुधवार को शाम में लौट रहा था।
हालांकि उसके साथ यह दुर्घटना किस स्थल पर हुई। इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। इसकी तस्दीक के लिए कोचस थाने से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन, बात नहीं हो सकी। लेकिन, सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में ही हुई है। यह नित्य ही यहां से कोचस जाया करता था। वह बाइक पर अकेला ही था। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो घर में मातम पसर गया। फिलहाल उसका शव जिला मुख्यालय पहुंच चुका है। परिजन और मोहल्ले वाले भारी मन से उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं।