‌‌‌भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने जलाया अरविंद केजरीवाल का पुतला

– बिहारियों के अपमान पर आग बबूला हो गए लोग
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा डुमरांव के नया थाना के पास शनिवार को अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल मुर्दाबाद, बिहार बिहारी जिंदाबाद, पूर्वांचलियों के सम्मान में उतरे हम मैदान में, जैसे गगन भेदी नारे लग रहे थे। पुतला दहन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक दीपक यादव ने किया। पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक रंजन ने तथा संचालन युवा मोर्चा के नेता सूर्यवंशी राहुल प्रताप ने किया।

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता दीपक यादव ने कहा क्या अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने जैसे कृत्य किए जा रहे हैं। उनके द्वारा यूपी और बिहार के लोगों को फर्जी बताने का जो दुस्साहस किया है। क्या कभी रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी बताया। उनका कृत्य अत्यंत ही निंदनीय है। वे कट्टर बेईमान और धूर्त हैं। दिल्ली की जनता उनसे पीछा छुड़ाना चाहती है। अब पूर्वांचल के लोग दिल्ली की धरती पर केजरीवाल का कब्र खोदेंगे।

वही भाजपा नेता शक्ति राय ने कहा की रोहिंग्या घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होने वाले केजरीवाल, अब यूपी-बिहार के वोटरों को गाली दे रहे हैं। दिल्ली की जनता केजरीवाल के पाप का हिसाब करेगी। इस दौरान चुनमुन वर्मा, रोहित सिंह, अनिल कुमार साह, सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के ऊपर धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता मुखिया सिंह कुशवाहा ने किया मौके पर भाजपा नेता शेरु सिंह, कुमार अंकित, अमर पासवान, आदित्य पाठक, प्रवीण पांडेय, सुशील कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *