रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर राममय हुआ बक्सर

राम भक्तों ने ठठेरी बाजार में की भव्य आरती व हरि कीर्तन                                                                बक्सर खबर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को शहर के ठठेरी बाजार राम भक्तों की भक्ति से राम मय हो गया। स्थानीय रामचंद्र मार्केट के समीप आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने की। इस अवसर पर भगवान राम की भव्य आरती अपर लोक अभियोजक श्यामाश्री चन्द्र व अन्य भक्तों ने की। राधा मोहन मंदिर के पुजारी द्वारा हरि कीर्तन प्रस्तुत की गई। देर शाम तक जारी इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमकार गुप्ता ने की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी मयंक राज उर्फ नन्हे ने बताया कि पूरे देश भर में वर्षगांठ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज बक्सर में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुई।

ठठेरी बाजार में हरि कीर्तन करते राधामोहन मंदिर के पुजारी व अन्य।

कार्यक्रम में अमित पांडे, हिमांशु चतुर्वेदी, अवधेश पांडे, प्रेम मिश्रा उर्फ भाई जी, ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओपी, ज्वाला सैनी, कंचन देवी, राजेश सिंहा, मदन दुबे, प्रदीप दुबे, सौरभ तिवारी, प्रेम प्रकाश वर्मा टुनटुन, ललन कांस्यकार, पिंटू चौरसिया, प्रदीप कांस्यकार, परशुराम कुमार,राज किशोर कांस्यकार, राजू चौरसिया, मनोज केसरी,शंकर जी,रवि, विक्की जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *