गंभीर बनती जा रही पर्यावरण की समस्या से बचने के लिए अधिक से अधिक करें पौधारोपण  : राजेश 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

आज के समय में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जो हमारे पर्यावरण, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर बुरा असर डाल रही है। बढ़ते औद्योगीकरण, वाहनों की बढ़ती संख्या, और कचरे के बढ़ते ढेर के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यह हमारे आसपास की हवा, पानी को गंदा कर रहा है, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उक्त बातें शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार उर्फ़ जयप्रकाश सिंह ने अपनी शादी के 20 वीं सालगिरह पर 20 फलदार पौधा लगाने के पश्चात कहा।

 

उप प्राचार्य श्यामली सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए समाज को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने और उसे कम से कम अपने जन्मदिन, बच्चों के जन्मदिन एवं शादी की वर्षगांठ जैसे मौके पर पौधरोपण कर उसका पालन पोषण करने के साथ अन्य लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। मौके पर आर्या कुमारी, अंकिता कुमारी, रीता कुमारी, विभा सिंह, रेखा तिवारी, पुष्पा शर्मा, संतोष तिवारी, संतोष शुक्ला, और चंदन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *