नप कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में मिट गयी भेदभाव की दूरियां 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में नप सभापति कमरून निशा की अध्यक्षता में दोपहर बाद दो बजे से होली मिलन समारोह का भव्य आगाज हुआ। जिसमे कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार समेत  वार्ड पार्षद, अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक और कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मियों ने भी जमकर अबीर-गुलाल उड़ाएं। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। परिसर में ढोलक, झाल के साथ कलाकारों ने पारंपरिक फाग गायन कर लोगों को झूमा दिया।

 

नप सभापति कमरून निशा ने समस्त नागवासियों के साथ उपस्थित सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह त्योहार सौहार्द का त्योहार है। इसमें बड़े-छोटे व हर तरह का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द को बरकरार रखते हुए होली का त्योहार मनाएं। फाग गायन और अबीर-गुलाल के बीच लजीज व्यंजनों का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं नगर परिषद के ईओ ने भी नप के चेयरपर्सन, वार्ड पार्षद, सभी कर्मचारी, अधिकारी व शहर के नागरिकों का अभिनंदन करते हुए अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामना दी।

 

मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह, राजू राय, दिलीप कुमार, गुड्‌डु कुमार, संजय उपाध्याय, पूर्व वार्ड पार्षद सह समाजसेवी राजेश यादव, मिथिलेश सिंह, अरविंद चौबे उर्फ पप्पु चौबे, चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी समेत अन्य पार्षदों के अलावा जेडीयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, डॉ श्रवण तिवारी, नंद कुमार तिवारी, बजरंगी मिश्र, हनुमान अग्रवाल, संजय सिंह राजनेता व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *