‌‌‌मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

-भूमि विवाद बना कारण, नहीं दर्ज हुई है शिकायत
बक्सर खबर। सिकरौल थाना के मिश्रवलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में रामाज्ञा यादव (64) घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल गए। वहां से बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन, उनकी मौत हो गई।

पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने बताया घटना बुधवार की है। भूमि विवाद को लेकर मुरारी यादव व रामाज्ञा यादव के परिजनों के मध्य मारपीट हुई। जिसमें रामाज्ञा यादव गंभीर रुप घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों ने बताया रामाज्ञा मौके पर अकेले थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके उपर हमला किया। जिसमें वे गंभीर रुप ये घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *