करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

-चलाती थी जूता बनाने की फैक्ट्री
बक्सर खबर। मुरार थाना के वैदा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना के अनुसार टूटे तार के संपर्क में आने से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही मौके पर गांव के लोग जमा हो गए। समुख्खा देवी पति अजय राम को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन,  चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली के दिन हुई दुखद घटना से पूरा गांव मर्माहत है।

ग्रामीणों ने बताया वह बहुत ही संघर्षिल महिला थीं। लोन लेकर जूता बनाने का व्यवसाय कर रही थीं। लेकिन, उनकी असमय मृत्यु ने परिवार को आफत में डाल दिया है। हम जिला प्रशासन ने आग्रह करते हैं। उसके परिवार को लोन मॉफ किया जाए। मौके पर डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा हम दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *