न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार 17 मार्च को बक्सर जिला के 35 वीं वर्षगांठ जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पुरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुबह 6 बजे से जिले के नगर एवं पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसके बाद जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न प्रतिमाओं पर उप विकास आयुक्त द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात 11 नंबर लख से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
मिनी मैराथन दौड़ बालक/ बालिका को हरी झंडी दिखाकर डीडीसी महेंद्र पाल ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। मैराथन दौड़ 11 नंबर लख से महदह तक गया। मिनी मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5000.00 रुपए, द्वितीय विजेता को 3000.00 रुपए तथा तृतीय विजेता को 2000.00 की नगद राशि बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिए जाने की घोषणा की गयी। आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा, वरीय उप समाहर्ता अजय कुमार, डीपीआरओ सौरव आलोक, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।