बलिदान दिवस पर लोजपा रामविलास ने किया भावपूर्ण आयोजन

बक्सर खबर। लोजपा रामविलास द्वारा रविवार को शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भगत सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा, “शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके शौर्य, पराक्रम और बलिदान ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी। उनके संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।” इस बलिदान दिवस समारोह में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मिकू राय, आईटी सेल के प्रदेश सचिव संदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *