मकर संक्रांति एवं रामलला विराजमान के प्रथम वर्षगांठ पर अमित पांडेय ने दिया समाज सेवा का संदेश

सम्मान समारोह में मैत्री भोज के साथ जरुरतमंदों को कंबल वितरण                                                      बक्सर खबर। मकर संक्रांति और रामलला विराजमान के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय के द्वारा स्थानीय आईटीआई मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैत्री भोज, कंबल वितरण और नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पांडेय ने कहा, “मैं हमेशा बक्सर का बेटा बनकर बक्सर के लोगों की सेवा करता रहूंगा और हर सुख-दुख में बक्सर की जनता के साथ खड़ा रहूंगा।” इस अवसर पर भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का अमित पांडेय के द्वारा अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला थे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने की, मंच का संचालन दुर्गेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे बुजुर्गों, असहायों और दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए गए।

आईटीआई फिल्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग।

इस सामाजिक कार्य में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक कन्हैया पाठक, जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के सचिव डॉ श्रवण तिवारी, अनिल दुबे, अमित मिश्रा, सौरभ तिवारी, राहुल दुबे, निशिकांत पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस भव्य कार्यक्रम ने बक्सर में एकजुटता और समाजसेवा का संदेश दिया और लोगों में उत्साह का संचार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *