निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों के साथ महर्षि विश्वामित्र सेना ने मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

महर्षि विश्वामित्र सेना ने मंगलवार को जिले के दलित बस्तियों के निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों के बीच मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार, महर्षि  विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा बक्सर जिले के विभिन्न जगहों पर चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षा केंद्र पर चूड़ा गुड़ तिलकुट मिठाई बच्चों में बांटकर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया।

 

महर्षि विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़े हुए सभी त्योहार को विश्वामित्र सेना के साथियों द्वारा सेवा बस्ती में जाकर मनाया जाता है। जो सेना के मूल सिद्धांत मानव सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करता है। सेना के शाहाबाद संयोजक रवि राज द्वारा बक्सर के सिंडिकेट सेवा बस्ती के निशुल्क शिक्षा केंद्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के केसठ निशुल्क शिक्षा केंद्र पर मकर संक्रांति पर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, ब्रह्मपुर संयोजक हरिशंकर दुबे, शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, विजय शंकर सिंह, शिक्षिका मधुबाला, कविता कुमारी, शिवजी महतो, करण, विकास, सोनू गुप्ता, विमल श्रीवास्तव, विनोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *