-हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
बक्सर खबर। सदर अस्पताल के समीप तालाब से युवक का शव मिला है। मंगलवार की दोपहर जब शव फुल जाने के कारण पानी में उतराया तो लोगों की उसपर नजर पड़ी। नारे थाने को सूचना दी गई। प्रशासन की देखरेख में उसे बाहर निकालने पर पुलिस को कुछ चौकाने वाली साक्ष्य मिले। जेब से शराब के दो टेट्रा पैक(कागज के पैकेट में बंद शराब) मिले। मृतक के शरीर पर जींस पैंट, छीटदार शर्ट, अंदर जनेउ मिला। एक हाथ में मोबाइल फोन था।
जिसे देखकर कुछ लोग यह अनुमान लगा रहे थे। शराब के नशे में युवक तालाब में गिर गया होगा। लेकिन, वहां किनारे दो गमछे थे। एक लाल रंग की चुनरी तथा सफेद गमछा। जिसमें खून लगा हुआ था। वह किसी अनहोनी की तरफ इशारा कर रहा था। जेब से कुछ कागजात भी मिले हैं। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल भेजा गया है। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें। यह तालाब जिसमें शव मिला है। वह सदर अस्पताल के समीप स्थित ब्रह्म स्थान के पास स्थित है।