चोरी हो गई भू अर्जन पदाधिकारी की गाड़ी

-चालक ने औद्योगिक थाने में दर्ज कराई शिकायत
बक्सर खबर। चोर भी कम सयाने नहीं हैं। वे ऐसे वाहनों को निशाना बनाते हैं, जो चकाचक हों। ताजा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। यहां चोरों ने सोमवार की रात चुरामनपुर गांव में खड़ी स्कॉर्पियों ले भागे हैं। इसमें एक चौकाने वाली बात भी पता चली है। उक्त वाहन जिला भूअर्जन पदाधिकारी कार्यालय की थी। इसकी लिखित शिकायत चालक विनित कुमार सिन्हा ने औद्योगिक थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है।

वह अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर सोने चला गया। रात 11 बजे तक गाड़ी मौके पर खड़ा देखा गया था। लेकिन, आज आठ अप्रैल की सुबह जब वह अपने घर के बाहर आया तो गाड़ी वहां नहीं थी। उसकी तलाश आस-पास की गई। लेकिन, कहीं पता नहीं है। इस वाहन के मालिक सोनू सिंह (आरा) हैं। उनका वाहन अनुबंध पर भू अर्जन कार्यालय में चल रहा था। गाड़ी का नंबर भी आरा से ही पंजीकृत है। चालक के अनुसार वह रोज की गाड़ी लेकर अपने गांव चला आता था। एनएच 922 पर उसका घर किनारे ही स्थित है। जहां गाड़ी खड़ा रहा करती थी। पुलिस ने उसकी दर्ज कर ली है। वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *