‌‌‌ बक्सर पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर जी, कल आएंगे अश्विनी चौबे व केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

-आगमन के साथ ही पहुंचे वामन मंदिर, गंगा आरती में हुए शामिल
बक्सर खबर। धर्मरत्न महान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी मंगलवार की शाम बक्सर पहुंच गए। पटना हवाई अड्डा से वे सीधे यहां आए और भगवान वामन के मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां पूर्व से वामन चेतना मंच के लोग एकत्रित थे। साथ ही आस-पास के हजारों लोग। दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन के उपरांत वे सीधे रामरेखा घाट पहुंचे। जहां गंगा आरती समिति ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

उनके साथ चल रहे युवा नेता विजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को आईटीआई मैदान से सुबह आठ बजे जलयात्रा का कार्यक्रम तय है। जिसमें महाराज जी शामिल होंगे। अपराह्न साढ़े तीन बजे से कथा प्रारंभ होगी। जिसमें पहले दिन पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे व केंद्रीय जहाजरानी मंत्री शांतनु ठाकुर भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी अब लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *