कल जिले के केसठ एवं चक्की आएंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

11 अप्रैल को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के केसठ एवं चक्की में आएंगे।  जिसको लेकर राजद कार्यकर्ता अपने नेता के आगमन को लेकर तैयारी में जुट गए है।

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला मिडिया प्रभारी राजद हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बिहर सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बिहर विधानसभा का जिला मे दो जगहों पर कार्यक्रम तय हुआ है। नेता सबसे पहले सड़क मार्ग से दिन के 1:40 बजे केसठ मे राजद के वरिष्ठ नेता पप्पू यादव के यहाँ आएंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से ब्रह्मपुर विधायक शम्भू यादव के फ्लावर मिल चक्की दिन के 2;50 बजे पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुट गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *