मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य की स्थिति सब देख रहे है, बिहार की अस्मिता खराब हो रही है : आरसीपी सिंह 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) “आसा” का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन इटाढ़ी प्रखण्ड परिसर में आयोजित हुआ जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने किया तथा संचालन ऋतिक रोशन जिला उपाध्यक्ष भोजपुर ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आर.सी.पी. सिंह) रहें।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा नारी शक्ति डॉ ललिता ने कहा कि बिहार के मुखिया का उम्र काफी होने की वजह से सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। सभी विभाग अपनी मनमानी कर रहे है, वहीं शोभा दुबे जिला अध्यक्षा नारी शक्ति ने कहा कि जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस थे और बिहार सरकार के सेवा में थे तब इनके ही इकबाल से कुशासन से सुशासन आई थी और जब 2010 में पार्टी का नेतृत्व इन्होंने लिया तब केंद्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर एवं जिला प्रखण्ड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया और भारत की मजबूत पार्टियों में खड़ा किया तो हम कहना चाहते है कि पार्टी भले नई है लेकिन नेतृत्वकर्ता पुराने है संगठन सत्ता और प्रशासन में अति निपुण है, सभी कार्यकर्ता अनुभवी और पुराने है इनके नेतृत्व में आसा 2025 में हीं सत्ता की हिस्सा बनेगी।

वहीं जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अवैध कब्जे में आ गए है जब हमारे नेता साथ थे बिहार उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा था लेकिन साजिशन इसलिए हटाया गया क्योंकि इनके द्वारा दलित पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दिया जाने लगा,  लेकिन वो भूल गये लेकिन वही हम सभी इनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहे है इन्होंने प्रशासनिक सेवा और विधायिका दोनों में उत्कृष्ट कार्य किए है, इनके प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान कई क्षेत्रों में देश ने उत्तरोत्तर विकास किया और जब सत्ता के हिस्सा बने तब बिहार के अलावा केंद्र में भी अमूलचूल परिवर्तन हुए, हम सभी इनके नेतृत्व में बिहार सहित देश को खुशहाल बनाने में सफल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.सी.पी. सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थली है जिसे सदैव उपेक्षित रखा गया है, यहां पार्टीयां सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने आती है बक्सर को विकसित करने नहीं यहां रोजगार की असीम संभावना है। किसानों के द्वारा अच्छी पैदावार उपजाई  जाती है लेकिन किसान समृद्ध नहीं हो पा रहे है। राम की शिक्षा स्थली होने के बावजूद यहां शिक्षा का पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, स्वास्थ्य की स्थिति पूरे बिहार की जर्जर है आप सभी बिहार के मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य की स्थिति सब देख रहे है बिहार की अस्मिता खराब हो रही है। प्रदेश विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि बिहार में आकूत खदानों का भंडार है जिससे बिहार का कायाकल्प हो सकता है। शिक्षा को बेहतर बनाना अति आवश्यक है सर्वे में रिपोर्ट आया है कि कक्षा 5 के बच्चों को कक्षा 3 के बच्चों के किताबें पढ़ने नहीं आता ये बिहार का दुर्भाग्य नहीं है तो और क्या है। हमारी सरकार बेहतर शिक्षा प्रणाली के साथ निःशुल्क शिक्षा और साथ में कोचिंग की व्यवस्था बेटियों के लिए MA तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी। उनके कोचिंग की भी व्यवस्था होगी जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त हो  सके।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से  रवि रंजन सिंह, विशन सिंह बिट्टू,  डॉ ललिता, नीरज कु गौड़, विशेष कश्यप, सतेंद्र सिंह रवि रंजन तिवारी, वृज भूखन चौहान, गिरिजा राम, रेणु प्रजापति, गुंजन देवी, संजू देवी, महासचिव कमला देवी, महासचिव मीना जायसवाल, रोजी खातून, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष अंजलि देवी, अध्यक्ष संजीव कुमार, रवि गुप्ता, अजित चौहान, सरोजा देवी अन्य नेता और कार्यकर्ता सहित कई अन्य मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *