जाली नोट के धंधे में एक आरोपी गिरफ्तार, चल रही है पूरे मामले की तलाश

-यूपी से जुड़े गिरोह के तार, कुछ और भी हैं पुलिस की रडार पर
बक्सर खबर। कोरानसराय थाने की पुलिस ने 500 के जाली नोट मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम वीरेंद्र सिंह पिता बिंदेश्वरी सिंह, ग्राम मठीला है। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। जांच में यह पता चला है। गिरोह के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। पूछने कोरानसराय के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया दुर्गा पूजा के दौरान मेले में मुकेश नाम का युवक गिरफ्तार हुआ था। उसके पास से 500 के 13 नोट बरामद किए गए थे।

उसने पूछताछ में वासुदेव के गुड्डू साह का नाम बताया था। लेकिन, पुलिस उसे गिरफ्तार करती। उससे पहले ही वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुआ और वहां से जेल चला गया। उसी केस के अनुसंधान में पिछले दिनों उसे रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में उसने मठिला के विरेन्द्र सिंह के बारे में बताया। जब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ हुई तो पता चला वह जाली नोट उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। इस पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। क्योंकि यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी से ही नहीं देशद्रोह से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *