‌‌‌ आज श्रीमद् भागवत कथा का समापन, दोपहर डेढ़ बजे से प्रारंभ होगा प्रवचन

-कथा समापन के उपरांत निकलेगी सनातन यात्रा
बक्सर खबर। शहर के आईटीआई मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज समापन हो जाएगा। अंतिम दिन होने की वजह से दोपहर डेढ़ बजे से ही भागवत कथा प्रारंभ होगी। जो अपराह्न पांच बजे तक चलेगी। कथा यज्ञ की पूर्णाहुति होने के उपरांत सनातन बोर्ड बनाने तथा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की स्थापना के लिए शहर में सनातन यात्रा निकाली जाएगी।

छठे दिन की कथा में शामिल अपार जनसमूह

कथा का सीधा प्रसारण आप दोपहर दो बजे से बक्सर खबर के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। कथा के दौरान छठे दिन धर्मरत्न देवकीनंदन जी ने बक्सर के महात्म का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा यह वेद की धरती है। यहां से गायत्री का जन्म हुआ है। साथ ही भगवान राम को शस्त्र की शिक्षा मिली। अर्थात यहां शास्त्र व शस्त्र दोनों का ज्ञान मिल सकता है। यहां के लोगों को अपने गौरव पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *