सैनिकों के जमीनी मुद्दे होंगे हल: डीएम अंशुल 

पूर्व सैनिक संघ ने 77 वां सेना दिवस समारोह मनाया                     बक्सर खबर। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के जिला कार्यालय प्रांगण में 77 वें सेना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश जिद्दी और अवधेश मास्टर ने किया। झंडा तोलन और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर 30 बिहार एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने भारतीय संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने सैनिकों के लिए भूमि संबंधित मुद्दों को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। जनरल एस के सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित किया और सैनिकों को अपने समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में कर्नल डीएन सिंह, कर्नल एनएन सिंह, कर्नल राणा प्रताप, डॉ सुधीर सिंह, डॉ वीके सिंह, और अन्य लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र और प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पेंशन निदेशक राजबली सिंह यादव को उनकी सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। अंत में प्रीति भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *