भाजपा नगर मंडल की इकाई घोषित, रोहित मिश्रा व राजीव बने महामंत्री

-मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने घोषित की कार्यकारिणी समिति
बक्सर खबर। भाजपा नगर पूर्वी मंडल की बैठक रविवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने की। इस दौरान मंडल प्रभारी सह वरीय उपाध्यक्ष निर्भय राय बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन पर्व में करोड़ों लोगों की सदस्यता हुई है। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन है।

ऐसे लोगों को दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है। यह कोई पद नहीं है यह दल के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का एक नेतृत्वकारी समूह है। आज इस अवसर पर बक्सर नगर पूर्वी कार्यसमिति की घोषणा की जाती है। इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने कार्य समिति की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष सुमित उपाध्याय, रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, चंदन पाठक, महावीर गुप्ता, किरण देवी बनाए गए। महामंत्री रोहित मिश्रा, राजीव वर्मा बनाए गए।

रोहित मिश्रा को बधाई देते भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ तिवारी

नगर मंत्री अनीता केसरी, बबिता तिवारी, हनी जायसवाल, मयंक राज कसेरा, मिथुन शिंदे, तारामुनी देवी एवं कोषाध्यक्ष राज नारायण राम घोषित हुए। सत्यम श्रीवास्तव को सोशल मीडिया प्रभारी, आयुष वर्मा को मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता पंडित अभय व विनय वर्मा को बनाया गया। प्रवक्ता के रूप में प्रभाकर राय, दीपक केसरी, रामजी वर्मा, पारुल वर्मा, परमेश्वर चौधरी, संतोष कुमार चौबे, अंजनी कुमार दुबे, ओंकारनाथ गुप्ता को मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *