अमरनाथ की यात्रा पर चार दोस्तों संग जायेंगे जिले के जैनुद्दीन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए हिन्दू के सबसे पवित्र तीर्थ अमरनाथ की यात्रा करने जिला के मुस्लिम युवक जैनुद्दीन भी इस बार जाने की तैयारी कर रहे है। जैनुद्दीन अपने चार दोस्तों के साथ पहलगाम के चांदवारी गेट से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा पूर्व उन्होंने बात करते हुए कहा कि देश में सामाजिक एकता और प्रेम बनी रहे इसे लेकर यात्रा कर रहें हैं। उन्होंने बक्सर जिलेवासियाें काे भी आपस में प्रेम से रहते हुए एक-दूसरे के पर्व-त्योहार काे शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी किये है।

 

 

अमरनाथ यात्रा हिंदुओं की सबसे पवित्र यात्रा मानी जाती है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा से पूर्व यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसके लिए सरकार के द्वारा सदर अस्पताल के तीन चिकित्सकों काे ड्यूटी दी गई है। स्वास्थ्य जांच के बाद यात्री अपनी यात्रा नीयत स्थान से शुरु करते है। जैनुद्दीन ने बताया कि देश के कई हिन्दू धार्मिक स्थलाें का यात्रा अपने चार दाेस्ताें के साथ कर चुके है। इस बार अमरनाथ की यात्रा पर जा रहें है। और अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण करा चुके जैनुद्दीन यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

 

 

जैनुद्दिन मुल रुप से सदर प्रखंड के बड़कागांव मानसिंह पट्टी के रहने वाले है। वे जिला मुख्यालय में रहकर अपने जीविकोपार्जन करते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल में कराया। यात्रा पूर्व जैनुद्दीन ने कहा कि समाज काे एकजुट रहते हुए समाजिक साैहार्द बनाये रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज में काफी दुराव आ गया है। हमारा हिंदुस्तान सभी धर्मों काे एक साथ लेकर चलने वाला देश है। यहां सभी जाति और धर्म के लाेग अपने मान्यताओं के अनुसार धार्मिक कार्य करने की छुट है। उन्हाेंने कहा कि सभी धर्म एक साथ रहने और प्रेम से रहने का संदेश देता है। उन्हाेंने बताया कि वह होली, दशहरा, दीपावली समेत अन्य हिन्दू पर्व काे भी अपने दाेस्ताें के साथ मिलकर मनाते है। इससे पूर्व भी उन्हाेंने कई धार्मिक स्थलाें का भी यात्रा कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा में उनके साथ बक्सर के हृदय नारायण सिंह, प्रेम कुमार, विष्णु कुमार और आकाश कुमार जा रहें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *