विश्वामित्र सेना ने मकर संक्रांति पर दिया मानव सेवा का संदेश

दिव्यांग जनों को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा विश्वामित्र सेना                                                     बक्सर खबर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना ने दिव्यांग जनों के बीच चूड़ा, गुड़, तिलकुट, मिठाई और शुभकामनाओं के साथ विशेष उपहार वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। यह कार्यक्रम सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर आयोजित किया गया। राजकुमार चौबे ने बताया कि हाल ही में उन्हें दिव्यांग जनों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने का अवसर मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में सेना दिव्यांग जनों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “हमारी सनातन संस्कृति ‘मानव सेवा परमो धर्म: के सिद्धांत पर आधारित है, जो विश्वामित्र सेना का भी मूल सिद्धांत है। दिव्यांग जनों को बेहतर जीवन और रोजगार के अवसर देने के लिए हम जल्द ही उन्हें एक बड़ी खुशखबरी देंगे।”

इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अशोक उपाध्याय, विश्वामित्र सेना ने मकर संक्रांति पर दिया मानव सेवा का संदेश संयोजक रविराज और ब्रह्मपुर संयोजक हरिशंकर दुबे ने दिव्यांग जनों को मकर संक्रांति के उपहार प्रदान करते हुए सेना का संदेश भी पहुंचाया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर और प्रमोद केसरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “विश्वामित्र सेना लगातार दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए प्रयासरत है। यह न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।” कार्यक्रम में शिक्षा संयोजक धीरज सिंह और समाजसेवी संदीप केसरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दिव्यांग जनों के प्रति सेना के प्रयासों का समर्थन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *