‌‌‌ जीयर स्वामी जी महाराज के साथ 11 सौ श्रद्धालु पहुंचे गया

-गंगा सागर व पूरी की यात्रा पर निकले हैं शाहाबाद के लोग
बक्सर खबर। पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज 11 सौ श्रद्धालुओं के साथ पूर्वी भारत की यात्रा पर निकल गए हैं। 27 अप्रैल को बसों में सवार होकर बक्सर, आरा, सासाराम व रोहतास के अनेक श्रद्धालु परिवार के साथ इस यात्रा में शामिल हुए हैं। रविवार को दिन के ग्यारह बजे श्रद्धालुओं का जत्था अपने अपने तय स्थान से गया के लिए रवाना हुए। पहला पड़ाव इसी धाम में है।

अपराह्न पांच बजे के लगभग अपने शिष्यों के साथ पूज्य स्वामी जी महाराज ने विष्णुपद मंदिर का दर्शन किया। उसी मंदिर परिसर में भगवान गदाधर के दर्शन किए। यह भगवान विष्णु का बहुत ही विख्यात मंदिर है। श्रद्धालु जब बस से यहां पहुंचे तो मौसम ने भी उनका साथ दिया। हल्की बारिश और ठंडी हवा ने भगवान के भक्तों का दिल खोलकर स्वागत किया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।

बक्सर से गया जी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

हल्की बारिश होती रही और तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालु भगवान की महिमा का बखान करते रहे। स्वामी जी के परिकर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि सोमवार को सभी भक्त यहां से गंगा सागर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा सात दिनों तक चलेगी। जिसमें जगन्नाथपुरी, साक्षी गोपाल मंदिर, भुवनेश्वर आदि का दर्शन पूजन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *