दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा को प्रचंड बहुमत, पूर्वांचलवासियों ने निभाई अहम भूमिका : संतोष ओझा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

दिल्ली में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्षों बाद प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत में पूर्वांचल – उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों का निर्णायक योगदान रहा है। यह बात भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

संतोष ओझा ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों पर विश्वास जताया, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद राजधानी के हर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है। गरीबों के लिए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुलभ की गई है। वृद्धावस्था पेंशन योजना पर भी प्रभावी कार्य किया जा रहा है ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

 

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि यमुना नदी की सफाई का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है और सरकार की मंशा है कि वर्ष 2025 में दिल्ली में आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ यमुना तट पर भव्य रूप से मनाया जाए। इस आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने अपने कंधों पर ली है। वार्ता के दौरान उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर भी विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा यहाँ भी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और “इंडिया” गठबंधन को जनता पूरी तरह नकार देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *