परशुराम जयंती को मिले राष्ट्रीय अवकाश का दर्जा: राजकुमार चौबे 

—निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोष से गूंज उठा इलाका                                                                बक्सर खबर। भगवान परशुराम की जयंती पर अहिरौली गांव में विश्वामित्र सेना की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे के नेतृत्व में निकली इस झांकी में गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक भारी जनसमूह उमड़ा। भक्तिमय गीतों और जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और उत्साह से भरपूर माहौल में संपन्न हुई। राजकुमार चौबे ने इस अवसर पर कहा कि भगवान परशुराम सिर्फ किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के रक्षक थे।

उन्होंने कहा, “सनातन का मतलब है वह जो पूरे समाज को जोड़कर आगे ले जाए, और परशुराम इसी सनातन संस्कृति के सबसे मजबूत स्तंभ रहे हैं।” उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि सनातन संस्कृति को पहचान और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे समाज में समरसता भी बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में विश्वामित्र सेना के सैकड़ों युवा सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *