जय परशुराम और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा बक्सर

भगवान परशुराम जयंती पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा                                                            बक्सर खबर। ऋषियों की तपोभूमि बक्सर की पावन धरती पर अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर धर्म, संस्कृति और गौरव की ऐसी गूंज उठी जिसने पूरे नगर को सनातनमय कर दिया। सनातन सेवा संस्थान के बैनर तले भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसने शहर के कोने-कोने में सनातन चेतना का दीप जला दिया।किला मैदान से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेव गंज होते हुए पुनः किला मैदान पर सम्पन्न हुई। मार्गों पर पुष्पवर्षा हुई, भगवा पताकाएं लहराईं और जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया।

संस्थान की अध्यक्ष वर्षा पांडेय के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा श्रद्धा, शक्ति और संगठन की अनूठी मिसाल बनी। उन्होंने कहा, “यह यात्रा जाग्रत सनातन चेतना की पदयात्रा है, जो अन्याय के खिलाफ धर्मबल और आत्मबल से खड़े होने का संदेश दे रही है।”।पारंपरिक परिधानों में माताएं और बहनें शोभायात्रा की अगली कतार में शामिल रहीं और सनातन की स्त्री शक्ति का परिचय दिया। युवाओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला, जिसने शोभायात्रा को ऊर्जा से भर दिया। लोगों ने अपने-अपने इलाकों में भगवा ध्वज फहराकर, रास्तों को सजाकर और जयकारों से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में शामिल लोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा। संतोष उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, त्रिभुवन पाठक, राघव कुमार पाण्डेय, अरुण उपाध्याय, डॉ श्रवण तिवारी, सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, पूर्व मंत्री संतोष निराला, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, अमित पांडेय, ऋषिकेश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, पितांबर जी महाराज, प्रकाश पाण्डेय, निक्कू ओझा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *