परशुराम जयंती पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, सनातनी चेतना का बना प्रतीक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सनातन सेवा संस्थान के तत्वावधान में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संस्थान की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री वर्षा पांडे के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया। यात्रा किला मैदान से शुरू होकर रामरेखा घाट, मुनीम चौक, जमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए किला मैदान में संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान शहर की गलियां भगवा पताकाओं से सजी थीं, पुष्पवर्षा की जा रही थी और हर ओर ‘जय परशुराम’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय सनातन’ के जयघोष गूंज रहे थे। जनसहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर वर्षा पांडे ने कहा, “यह यात्रा केवल परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि जागृत सनातन चेतना की पदयात्रा है। यह संदेश बक्सर से उठकर पूरे राष्ट्र को बता रहा है कि सनातनी अब एकजुट हैं और धर्म की मशाल के साथ संगठित हो रहे हैं।”

 

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं शोभायात्रा की अगली पंक्तियों में चलकर सनातनी स्त्री शक्ति का परिचायक बनीं। युवाओं में गजब का जोश देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने भगवा ध्वज लगाकर और जयकारों से शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन, संतोष उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, त्रिभुवन पाठक, राघव कुमार पांडे, उपेंद्रनाथ पांडे, अरुण उपाध्याय, प्रकाश पांडे, आनंद कुमार पांडे, अखिलेश पांडे, तेज नारायण ओझा, सौरभ चौबे, डॉ. श्रवण तिवारी, इंद्रजीत, संतोष ओझा अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली, दुर्गा चरण मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदीप दुबे, संजय तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी सदर विधायक, संतोष निराला पूर्व परिवहन मंत्री, भगवती महिला मंडल, अमित पांडे, रानी चौबे, मोहित बाबा, छोटे ओझा, कल्लू राय, धनंजय राय, विक्की उपाध्याय सहित शाहाबाद क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता में सनातन सेवा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति एक सशक्त संकल्प था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *