मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं, उनके परिश्रम के बिना विकास की कल्पना अधूरी : किरण देवी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर चौसा नगर पंचायत कार्यालय में भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर उद्घाटन किया जिससे समूचा वातावरण उत्सवमय हो गया।

 

नगर पंचायत चौसा में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूर वर्ग के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और उनके श्रम को समाज में सम्मान दिलाना था। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं। उनके परिश्रम के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। चौसा नगर पंचायत श्रमिकों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहूंगी।

कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने कहा कि हमारे नगरपंचायत की सफाई, निर्माण, रखरखाव तथा अन्य बुनियादी सेवाएं मजदूर भाइयों की मेहनत का प्रतिफल हैं। नगर प्रशासन श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करता है और आगे भी उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान कई श्रमिकों को प्रतीकात्मक उपहार एवं मिठाइयां भेंट की गईं। साथ ही, सभी मजदूरों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मजदुर दिवस को मजदूरों की गरिमा को समझने एवं उनका साथ देने का प्रतीक बताया। आगे डॉ यादव ने कहा कि चौसा नगर पंचायत का यह आयोजन मजदूरों के मन में आत्मसम्मान एवं ऊर्जा का संचार करने वाला सिद्ध हुआ, और यह एक उदाहरण बन गया कि किस प्रकार प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर श्रमिकों के साथ खड़े हो सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमुख पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक यादव, शैलेश कुशवाहा, चंदन कुमार चौधरी, आनंद कुमार रावत, महेंद्र पांडे, विजय राम, मुकेश कुमार यादव, मंटू चौरसिया, भारत पांडे, ईश्वर यादव, दीपक चौधरी, दिलबहार पासी, जितेंद्र यादव, तेज नारायण यादव, मंगलदेव पासवान, रामेश्वर चौहान, विनोद यादव के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *