आठवीं बार राज्य स्तरीय आरटीपीएस रैंकिंग में जिला को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कर्मियों को किया गया सम्मानित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी समाहर्ता विभागीय जांच ग्रिजेश कुमार द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (RTPS) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 41 आरटीपीएस कार्यपालक सहायकों एवं लिपिकों को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बक्सर जिले ने लगातार आठवीं बार राज्य स्तरीय आरटीपीएस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि जिला, अनुमंडल, अंचल, प्रखंड एवं पुलिस मुख्यालय कार्यालयों में कार्यरत आरटीपीएस काउंटर के कर्मियों के समर्पित कार्य का प्रतिफल है। इस मौके पर नोडल पदाधिकारी गिरिजेश कुमार ने कहा कि जिले की इस उपलब्धि में कार्यपालक सहायकों एवं लिपिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से मनीषा कुमारी, स्नेहलता, मीरा कुमारी, रेनू, विमलेश तिवारी, ऋषिकेश ओझा, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार चौरसिया, विपिन कुमार, कमलेश कुमार, अभय राय, बबली कुमारी, कुंदन कुमार, विकास कुमार गुप्ता, मुख्तार, नीरज कुमार, विजय, संजीव कुमार मिश्रा (प्रधान लिपिक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय), संचित कुमारी (जिला कल्याण), शाखा, सतीश कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

पूर्व में भी जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा आईटी असिस्टेंट एवं अन्य को सम्मानित किया जा चुका है। यह सिलसिला इस बात का प्रमाण है कि बक्सर प्रशासन नागरिक सेवाओं के प्रति समर्पित एवं सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *