राजद का महाजुटान: बूथ से लेकर सरकार तक, हर मोर्चे पर जीत का मंत्र

बूथ प्रबंधन पर जोर, युवाओं को भाजपा आईटी सेल से निपटने की ट्रेनिंग                                                 बक्सर खबर। स्थानीय किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिला। मौका था सामाजिक न्याय परिचर्चा का, जिसमें बिहार के कोने-कोने से आए राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद था, आने वाले चुनावों में ‘तेजस्वी सरकार’ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और उन्हें जीत का मंत्र देना। भोजपुर के पूर्व अध्यक्ष मो. अदिव रिजवी ने बूथ प्रबंधन पर खास जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि कैसे बूथ स्तर पर मज़बूत पकड़ बनाकर चुनाव जीता जा सकता है। वहीं, छात्र राजद के मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी बेलाल साहब ने युवाओं को भाजपा के आईटी सेल से निपटने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में कैसे विरोधियों के प्रोपेगेंडा का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने ठेठ भोजपुरी अंदाज में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर काम करने से ही जीत हासिल की जा सकती है। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार पासवान ने कहा कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जिसे भी टिकट देगा, उसे जिताने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी। कार्यक्रम में भोजपुर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष आरती देवी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र कुमार राम, पूर्व जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव, लालबाबू यादव, संतोष भारती, प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, बबलू यादव, पूजा कुमारी, इफ्तखार अहमद, धनपति चौधरी, उमाशंकर सिंह, शिरंग सिंह, धर्मराज सिंह, रामशंकर सिंह कुशवाहा, ब्राह्मेश्वर चौहान, बैधनाथ सिंह, शहवाज अख्तर, सत्येंद्र आजाद, भुवनेश्वर सिंह, आलोक जायसवाल, राजू यादव, दीपक यादव, आशीष चौरसिया, फिरोज रजाक, भीम पासवान, आफताब आलम, जवाहर पासवान, मंजी यादव, जनार्दन दास गुड्डू यादव और सबीर शाह जैसे कई बड़े नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें जीत का मंत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *