डुमरांव ईओ ने अनुसूचित बस्तियों में बांटे कंबल, लोगों ने सराहा

ठंड में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना नगर परिषद की प्राथमिकता                                                         बक्सर खबर। ठंड के प्रकोप के बीच डुमरांव नगर परिषद की मानवता ने एक मिसाल कायम की है। नगर परिषद के ईओ मनीष कुमार और ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने पुराना भोजपुर की अनुसूचित बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटकर उनका दर्द साझा किया। करीब 100 लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले कंबल मिले, जिससे वहां के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी वार्डों में कंबल वितरण के बावजूद कुछ बस्तियों में जरूरतमंद लोग इस सुविधा से वंचित थे। ईओ मनीष कुमार ने सूचना मिलते ही तुरंत पहल करते हुए प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार के साथ खुद बस्तियों में पहुंचकर कंबल वितरित किए। कंबल पाकर कई लोग भावुक हो गए और नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की। ईओ ने कहा कि इस ठंड में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर परिषद गरीब और वंचितों की सेवा के लिए तत्पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *