झारखंड के दुमका से गिरफ्तार हुआ साइबर अपराधी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बैंक खाता से पैसा उड़ाने वाले साइबर अपराधी को बक्सर पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार किया है। जिसने नगर थाना क्षेत्र की एक महिला के खाते से दो लाख तेरह हजार 360 रुपये की निकासी कर लिया था।

 

इस सम्बन्ध में साइबर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता अरुण सिंह द्वारा 29 सितम्बर 2023 को साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया गया था जिसमें बताया गया था की 20 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल के माध्यम से हमारी पत्नी संगीता सिंह से पति का नाम एवं अन्य जानकारी प्राप्त की गई। तथा 20 एवं 29 सितम्बर 2023 को पत्नी के बैंक खाते से कुल 2,13,360/- रू0 की निकासी कर ली गई है। प्राप्त आवेदन के आलोक में साइबर थाना में आई० टी० एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।

 

उक्त कांड के अनुसंधान तथा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी के निर्देशन में डीएसपी सह साईबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्तान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त कांड शामिल एक अपराधकर्मी को झारखंड के दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरखेदा गांव से  देवेन्द्र मंडल के पुत्र  सुदेव कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में अपराधकर्मी द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है।

गिरफ्तारी के दौरान टीम का नेतृत्व साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना ने किया जबकि टीम में पु०नि० रामरतन पंडित, सौरभ कुमार, पु०अ०नि० श्रीकांत, विकास लायक के अलावा सशस्त्र बल साईबर थाना शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *