तालाब में मिला अधेड का शव,  तीन दिन से तलाश रहे थे परिजन

– पुलिस ने कहा डूबने के कारण हुई है मौत, हो चुकी है पहचान                  बक्सर खबर।  अधेड व्यक्ति की तालाब में डूब जाने के कारण मौत हो गई। यह घटना डुमरांव थाना के अटांव गांव की है। मृतक की पहचान इसी गांव के मुरई मुसहर के रूप में हुई है। उनकी बस्ती तालाब के किनारे ही बसी है। आज सोमवार की दोपहर कुछ लोगों ने शव को तालाब के किनारे देखा। मौके पर लोग जमा हुए तो पता चला यह व्यक्ति तीन-चार दिन लापता था।

घर वाले इसकी तलाश जहां-तहां कर रहे थे। लेकिन इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आज जब शव तालाब के किनारे दिखा तब लोगों को अनहोनी का पता चला। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया मृतक की उम्र लगभग 50 साल के आसपास है। पूछताछ में लोगों ने बताया है यह तालाब में डूब गया था। इसी वजह से मौत हुई है। शव देखने से लग रहा है वह एक-दो दिन पुराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *