न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज छावनी के समीप शराब बिक्री से मना करने पर शराब कारोबारियों द्वारा मारपीट की गई, साथ ही एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग कर दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, दो लोग मौके का फायदा उठा फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज छावनी के रहने वाले मुन्ना सिंह के पुत्र मनोहर सिंह व अन्य लोगों द्वारा शराब बिक्री करने का आरोप है। जिसको लेकर गांव के कुछ लोग मना कर रहे थे। जिसको लेकर मनोहर सिंह व अन्य द्वारा मारपीट की गई। साथ ही दबाव बनाने के लिए इनलोगों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी, तत्काल सूचना पर पुलिस पहुंची व मनोहर सिंह व मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अन्य दो लोग मौके का फायदा उठा भाग खड़े हुए। वही जांच के दौरान पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया गया। जहा गिरफ्तार युवकों को थाना लाया गया। जिनसे पूछताछ की गई, उसके बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया। वही, अन्य दो युवकों की भी तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मारपीट की व हवाई फायरिंग की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जहा से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वही, उस स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया। जहा अन्य दो युवक फरार हो गए। जिसकी पहचान कर ली गई है। उसके लिए छापेमारी की जा रही है। वही पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।