न्यूज़ विज़न। बक्सर
बृहस्पतिवार को चौसा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1, 2, 3 में गरीब, असहाय, विधवा व दिव्यांगों के बीच नगर पंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी द्वारा कंबल वितरण किया गया। कम्बल वितरण समारोह का आयोजन अपने-अपने वार्ड के वार्ड पार्षद के अध्यक्षता में किया गया।
कंबल वितरण चौसा न्यायपुरी, चौसा मस्जिद के पास एवं मठिया पर लगभग 300 से अधिक महिला एवं पुरुष के बीच वितरण हुआ। इस मौके पर मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि गरीब, असहाय, मजदूर, दिव्यांग व विधवा के बीच कम्बल वितरण क्रमशः जारी रहेगा उन्होंने आगे कहा कि सेवा करना ही मेरा परम कर्तव्य है। मुख्य पार्षद ने आगे कहा की मैं गरीबों को कभी नहीं भूल सकती हूं। गरीबों के भलाई के साथ नगर क्षेत्र में हर स्तर पर विकास का काम करूंगी। वितरण समारोह में पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि कम्बल वितरण करना ऐतिहासिक कदम है जो गरीब, लाचार हैं उनको मिलना चाहिए।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद काजू मिश्र, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक यादव, वार्ड पार्षद हृदय नारायण यादव, मंगल देव पासवान, गोविंद खरवार, विजय कुमार, दिलबहार, रामेश्वर चौहान, बिजेंद्र यादव के अलावे भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।