इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, पुलिस ने शादी तक पहुंचाई

बक्सर खबर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी को बक्सर महिला थाना ने अंजाम तक पहुंचाया। राजपुर की गीता कुमारी और गंगा उस पार उजियार के रामबाबू राम, जिनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, अब परिणय सूत्र में बंध गए हैं। गीता, जो तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रही थी, रामबाबू से प्यार कर बैठी। दोनों ने अप्रैल 2024 में घर छोड़कर कोल्हापुर में एक साथ रहना शुरू किया। लेकिन परिवारों के विरोध के कारण रामबाबू को गीता से दूर ले जाया गया।

गीता के छह माह की गर्भावस्था के बीच रामबाबू की शादी से इनकार पर मामला महिला थाना पहुंचा। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी की पहल और परिवारों की सहमति से थाना परिसर में दोनों की शादी संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *