आसा पर्यावरण सुरक्षा के संरक्षक इंदुशेखर की स्मृतियों को संजोने का लिया संकल्प

निधन पर शोक सभा, स्मृति में लगाए फलदार पौधे                      बक्सर खबर। आसा पर्यावरण सुरक्षा के संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता इंदुशेखर प्रसाद उर्फ गुड्डू सिंह के असामयिक निधन पर रविवार को इटाढ़ी रोड स्थित विश्वनाथ गार्डन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। उनकी स्मृति को सहेजने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गार्डन में फलदार पौधे लगाए गए। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। शोकसभा में उपस्थित पूर्व सदर विधायक हृदय नारायण सिंह ने कहा, ” इंदुशेखर प्रसाद मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय और परोपकार की भावना से परिपूर्ण व्यक्तित्व थे। सामाजिक गतिविधियों में उनकी गहरी रुचि थी, और इसी कारण वे सभी के प्रिय थे।”

यह सभा आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक बिपिन कुमार द्वारा आयोजित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा और मध्य विद्यालय धनसोई के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। नारियल विकास बोर्ड के अवकाश प्राप्त निदेशक डॉ आरके सिंह ने कहा कि उनका असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे समाज को एकजुट रखने वाले व्यक्ति थे। पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, दीवान के बड़का गांव के पूर्व मुखिया दिनेश सिंह सहित कई व्यक्तियों ने उनके परिवार जनों को प्रेरणा स्रोत पोस्ट किया। कार्यक्रम में कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक चिंतक अख्तर आह्वान, अधिवक्ता जनार्दन सिंह, सत्य शोधक समाज के शिव प्रसाद कुशवाहा, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक रमाकांत राम, शिक्षक हरिदर्शन वर्मा और हरेंद्र कुमार ने अपने-अपने विचार रखे। शोकसभा में दीनानाथ ठाकुर, योगेंद्र चौहान, उत्तम यादव, कमलेश्वर राम, अशोक कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, रोहित कुमार, सुनीता पांडेय, विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *