बीआरएन बक्सर। बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया, जिसमे प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर इटाढ़ी प्रखंड के बसाव खुर्द निवासी किसान मनोज ओझा की पुत्री वंदना ओझा उर्फ सोनी का चयन हुआ है। इससे किसान परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बधाई देने घर पहुँच रहे है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कृषि में मास्टर डिग्री लेने वाली सोनी बचपन से ही पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि की थी। साथ ही घर मे जीविका का साधन मुख्य रूप से खेती को देखते हुए बड़ी हुयी। किसान परिवार मे जन्मी सोनी को कृषि क्षेत्र में आकर किसानों की सेवा करने का विचार मन मे आया। तभी वह कानपुर से कृषि में स्नातक तथा इलाहाबाद से मास्टर की डिग्री लेकर बीएओ की परीक्षा में शामिल हुई। पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली। बसाव खुर्द निवासी प्रतिष्ठित किसान परदादा स्व दमरी ओझा एवं शीतल ओझा के घर जन्मी सोनी अपनी सफलता का श्रेय दादा नन्दजी ओझा,बड़े पिताजी रामाकांत ओझा,श्रीकांत ओझा सहित अपने माता पिता व गुरुजनों को देती है।
बसांव खुर्द की बेटी बनी प्रखंड कृषि अधिकारी , हर्ष का माहौल
