आज के बिहार और पहले के बिहार में आकाश पाताल का है अन्तर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
बीआरएन बक्सर । स्थानीय किला मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुई, जिसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल , जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ,लोजपा रामविलास प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी एवम बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल रहे। उक्त एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में सभी पार्टियों ने अपनी अपनी महता दिखलाई।
सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।तत्पश्चात एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों द्वारा आए हुए एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों का माला से स्वागत किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जन समूह को बताया की पहले के बिहार में और आज के बिहार में आकाश पाताल का अन्तर आप महसूस करतें होंगे।आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चहुंमुखी विकास की धारा में बह चला है और बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उपस्थित जनसमूह की ओर देखते हुए कहा की आपके चेहरे की रौनक बता रही है की आपकी सरकार आज भी है और कल भी रहेगी।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और आने वाले समय में बिहार के साथ साथ बक्सर को विकसित बनाने की बात कही।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शम्भू सिद्धार्थ एवं अशोक भट्ट ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने की बात की।जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को कार्यकर्ता और जनसमूह के बीच रखा और कहा की आने वाले 2025 के विधानसभा का चुनाव एनडीए मजबूती से एक साथ लड़ेगा और 225 सीट जीत कर पुनः सरकार की सरकार बनायेगा।सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में अनिल कुमार सिंह,राजू तिवारी एवम मदन चौधरी ने उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की एनडीए की चट्टानी एकता आने वाले विधानसभा में दिखेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे युवा नेता अमित पांडेय गाजे बाजे के साथ एक हुजूम लेकर पहुंचे। अमित पाण्डेय ने कहा की एनडीए गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। सूबे मे एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने मे पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजवंश सिंह,राणा प्रताप सिंह, केदारनाथ तिवारी बलिराम कुशवाहा, विंध्याचल सिंह , प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे , पूनम रविदास, निर्भय राय, मनोज पाण्डेय,इन्द्रजीत बहादुर सिंह , सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय,विनोद राय, प्रमोद मिश्रा, मिठाई सिंह,अजय भट्ट,अजय वर्मा,सोनु राय, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।