न्यूज़ विज़न। बक्सर
गंगा समग्र गांव गांव में जाकर गंगा आरती समेत अपने प्रमुख आयामों के माध्यम से गंगा सेवा व राष्ट्र सेवा कार्य करती चली आ रही है। उक्त बाते प्रांत संयोजक शंभू पांडे ने बुधवार को कहा उन्होंने कहा कि आगामी 7 फरवरी से 9 फरवरी तक राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम का आयोजन पुण्य स्थल प्रयाग राज में सम्पन्न होगा। जिसमें देश भर से 5000 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इस राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय स्तर के अधिकारी भी उपस्थित होकर गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
शम्भू पांडेय ने कहा कि गंगा समग्र जल संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा हेतु समाज के सहयोग से कई कार्यों को कर समाज में जागरूकता अभियान चला रही है। अपने अपने ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों में गंगा तालाबों में गंगा जल प्रवाहित कर गंगा आरती का आयोजन कर नदियों व तालाबों के मिट रहें अस्तित्व की रक्षा करने का अभियान चलाने का आह्वान किया। गंगा समग्र का स्थानीय बड़ा बाग के प्रांगण में गंगा समग्र दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक शंभू पांडे की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें गंगा समग्र दक्षिण प्रांत के संरक्षक युवराज शिवांग विजय सिंह, बक्सर के सह संयोजक आर के भगत, राष्ट्र सेविका समिति के विभाग कार्यवाहिका ओम ज्योति भगत, डुमरांव नगर संयोजक अम्बरीष पाठक, सह संयोजक अमरेंद्र तिवारी, बबलू चौरसिया, राजेश तिवारी, मदन शुक्ला, आलोक तिवारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।