न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के सोहनीपट्टी उप डाकघर में शुक्रवार को उप डाकपाल कृपा निधान मिश्रा के सेवा निवृति पर सादे समारोह में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित गया। जिसकी अध्यक्षता उप डाक अधीक्षक नवीन कुमार एवं मंच का संचालन महेंद्र मिस्त्री ने किया।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से वर्तमान डाकपाल मनोज कुमार ने कार्यक्रम का देखरेख किया एवं सेवानिवृत उप डाकपाल कृपा निधान मिश्रा को फूलों का माला पहनाकर एवं शाल देकर विदाई दी गई। समारोह में मुख्य रूप से बक्सर डाकघर के डाकपाल सत्येंद्र गुप्ता, मंहत शर्मा, तेजनारायण उपाध्याय, अरुण पांडे, सतीश सिंह, शैलेंद्र टुडू, राहुल कुमार, चंदन कुमार, पूजा कुमारी और अभिकर्ता प्रेम स्वरूप लाल के नेतृत्व में उनको माला एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। जिसमें अभिकर्ता अंजनी कुमार सिंह, रोहित कुमार उपाध्याय, मुरली केसरी, अजीत कुमार गुप्ता और तमाम कर्मचारी गण उपस्थित थे।