न्यूज़ विज़न। बक्सर
लोकसभा में शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश किया जिसमे सबसे ख़ास रहा 12 लाख तक आयकर में छूट। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए जिला के आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम ने कहा कि इस बार का बजट बहुत ही सुंदर सराहनीय और अद्भुत है।
सुरेश संगम ने बताया कि वर्ष 2023 से 7 लाख आय पर टैक्स फ्री था। अब 12 लाख तक के आय पर टैक्स फ्री हो गया। गवर्नमेंट ने इस तरह से आय मे 5 लाख की वृद्धि विगत दो वर्षों में बहुत बड़ी छूट दी है। इससे आम आदमी व मध्यवर्गीय परिवार को बहुत बड़ी लाभ मिलने जा रही है। रोजगार में वृद्धि होगी मार्केट में पैसा फ्लो करेगा, छोटे-छोटे उद्योग धंधे से प्रगति करेंगे। नये रोजगार सृजन होगे। आम आदमी की खरीद की क्षमता बढेगी। न्यू रिज्यूम के अंतर्गत टैक्स स्लैब निम्नवत है 0 से 4 लाख 0% 4 से 8 लाख 5% 8 से 12 लाख 10% 12 से 15 लाख 15% 15 से 20 लाख 20% और 20 से 25 लाख 25 परसेंट और 25 से ऊपर पर 30 परसेंट टैक्स लगेगा। इस प्रकार 12 लाख इनकम पर पिछले टैक्स के हिसाब से ₹80000 का मुनाफा होगा 18 लाख के इनकम पर 70000 का फायदा होगा और 25 लाख तक के इनकम पर 110000 का फायदा आम पब्लिक को होगा।