बक्सर में हैवान बनीं सौतेली मां, 8 साल की मासूम की हत्या कर शव जलाया, बोरे में भरकर बक्से में छिपाया

आरोपी सौतेली मां को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी                                                                         बक्सर खबर। नया भोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय मासूम बेटी आंचल कुमारी की हत्या कर शव जलाने के बाद उसे बक्से में छिपा दिया। घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और पड़ोसियों को जब बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। संदेह होने पर जब आरोपी सौतेली मां सीमा देवी के घर की तलाशी ली गई, तो एक बक्से में बोरी के अंदर जला हुआ शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित थाने की पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड आठ स्थित नया भोजपुर पूरब टोला निवासी पप्पू गोंड की आठ वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। हालांकि परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। जिसके बाद वह शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पप्पू गोड़ दिल्ली में रहता है। वहां परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी करता है। आरोपी सीमा देवी से शादी 2024 में हुई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो आंचल की दादी गुंगी है। जिसके कारण स्पष्ट कुछ नही बोल पा रही थी। वहीं ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम तीन बजे स्कूल से लौटने के बाद से ही मासूम आंचल कुमारी के गायब होने की खबर मिली थी। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के घरों में ढूंढ़ा, नहीं मिली तो शक सौतेली मां पर हुई उसके बाद घर की तलाशी शुरू की गई। घर के एक अंधेरे कमरे में बंद एक बक्सा को लोगों ने खोला तो देखा कि पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है। बोरी का मुंह खोला गया तो उसमें आंचल का जला हुआ चेहरा मिला, मासूम का शव मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *