15 को बक्सर आएंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का प्रगति यात्रा चल रहा है।  इसी क्रम में रविवार को सरकार के अपर सचिव निशीथ वर्मा ने फ़रवरी माह में प्रगति यात्रा से सम्बंधित पत्र जारी किया है जिसमे बक्सर जिला में 15 फ़रवरी को मुख्यमंत्री नितीश कुमार का आगमन हो  रहा है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न योजनाओ से सम्बंधित क्षेत्र भ्रमण करेंगे।  जिसके पश्चात जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *