सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

-मोटर में पास लगे तार से हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। गेहूं की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना नावानगर थाना के कड़सर गांव की है। सूचना के अनुसार विनोद सिंह (50) सुबह आठ बजे के लगभग पटवन के लिए गए थे। वहां बिजली के मोटर से पानी पानी चल रहा था। उसी तार की चपेट में वे आ गए। गांव वालों को जब इसकी भनक लगी तो वे उन्हें लेकर अस्पताल गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे खुद के खेत की सिंचाई करने गए थे। जिस समय दुर्घटना हुई, वहां कोई और मौजूद नहीं था। अगर कोई साथ रहता तो शायद उन्हें मदद मिलती। अस्पताल जाने पर कुछ समय बात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उनके परिवार के सदस्य रोने लगे। इस घटना से पूरा गांव दुखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *