सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में 8 फरवरी से17वां प्रिया-प्रियतम मिलन महोत्सव का होगा शुभारंभ

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम पूज्य नारायण दास भक्तमाली उपाख्य मामा जी महाराज के पावन स्मृति में आगामी 8 फरवरी को 17वां श्री प्रिया-प्रियतम मिलन महोत्सव का शुभारंभ होगा। जिसका समापन 15 फरवरी को होगा। आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि इस आयोजन में दूर-दूर से साधु-संत और श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, आरा जिला, बनारस समेत अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं का पहुंचने का क्रम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि श्री प्रिय-प्रियतम मिलन महोत्सव को लेकर आश्रम में भव्य तैयारी चल रही है, जो शुक्रवार को पूर्ण कर ली जाएगी। आश्रम के परिसर में साधु और संतों के लिए विशाल टेंट लगाया गया है। वहीं कथा वाचक के लिए मंच तैयार किया जा रहा है, जहां से कथा वाचक श्रीमद संगीतमय भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। आश्रम के महंत श्री राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि मंच से काशी के कथा व्यास भागवत भूषण डॉ पुंडरीक शास्त्री जी महाराज संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा चलेगा। आगामी 15 फरवरी को समष्टि भंडारा के साथ श्री प्रिय-प्रियतम मिलन महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने कहा कि आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रति दिन श्रीमद् भागवत कथा की अमृत धारा बहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *